In this blog post  start to provide chapter solutions of social-science,Geography. This may be helpful to student's.This is useful also CBSE students (covered NCERT class -6 chapter- 7

कक्षा -6

अध्याय -7

हमारा देश






सही उत्तर पर निशान लगाइए

1)   



हिमालय के सबसे दक्षिणी भाग को क्या कहा जाता है
?

क.      शिवालिक         . हिमाद्रि        .  हिमाचल

2)    सह्याद्रि को अन्य किस नाम से जाना जाता है?

क.     अरावली            . पश्चिमी घाट              . हिमाद्रि

3)    पाक जलसंधि किन देशो के बीच स्थित है?

क.     श्रीलंका             तथा मालदीव

ख.    भारत तथा श्रीलंका

ग.     भारत तथा मालदीव

4)    अरब सागर में स्थित भारतीय द्वीप समूह कौन से है?

क.     अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह

ख.    लक्षद्वीप समूह

ग.     मालद्वीप

5)    भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला कौन-सी है?

क.     अरावली            . पश्चिमी घाट             .  हिमाल

उत्तर – 1) शिवालिक 2) पश्चिमी घाट   3) भारत तथा श्रीलंका

4) लक्षद्वीप समूह            5) अरावली

 

 

 

खाली स्थान भरें-

1)    भारत का क्षेत्रफल लगभग -------------------है।

2)    महान हिमालय को ---------------------- के नाम से भी जाना जाता है।

3)    क्षेत्रफल की दृष्टि से --------------- भारत का सबसे बड़ा राज्य है।

4)    नर्मदा नदी ---------------- सागर में गिरती है।

5)    ------------------------ भारत के लगभग मध्य भाग से होकर गुजरने वाली अक्षांश रेखा है।

उत्तर – 1) 32.8 वर्ग कि.मी.,       2) हिमाद्री         3) राजस्थान      4)अरब                 5) कर्क रेखा

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सँक्षेप में दिजिए।

1)    भारत को कितने भौतिक भागों में विभाजित किया जा सकता है?उनके नाम लिखिए।

उत्तर- भारत में छः विभिन्न प्रकार की  भौतिक भागों बाँटा गया है - पर्वत ,पठार ,मैदान, घाट ,मरूस्थल  तथा द्वीप समूह।

2)    भारत की स्थलीय सीमा सात देशों से जुड़ी है। उनके नाम लिखिए।

उत्तर-  चीन ,नेपाल, भूटान ,बंग्लादेश, म्यांमार, पाकिस्तान  एवं अफ़गानिस्तान ।

3)    कौन-सी दो प्रमुख नदियाँ अरब सागर में गिरती है?

उत्तर- नर्मदा नदी तथा तापी(ताप्ती) नदी ।

4)    गंगा ब्रह्मपुत्र के द्वारा बनाए गए डेल्टा का नाम लिखिए।

उत्तर -  सुंदरवन  डेल्टा ।

5)    भारत में कितने राज्य तथा कितने केन्द्रशासित प्रदेश है? किन दो राज्यों की राजधानी एक ही है?

उत्तर - प्रशानिक दृष्टि से भारत में 28 राज्य व 8 केन्द्रशासित प्रदेश है। भारत में पंजाब व हरियाणा ऐसे राज्य है जिनकी राजधानी एक ही है चंड़ीगढ़ ,जो कि केन्द्रशासित प्रदेश है ।

 


भारत के केंद्र शासित प्रदेश के नाम

क्रमांक

केंद्र शासित प्रदेश के नाम

राजधानी के नाम

भाषाएं

1.

अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह

पोर्ट ब्लेयर

हिन्दी, अंग्रेजी

2.

दिल्ली

नई दिल्ली

हिंदी

3.

लक्षद्वीप

कवरत्ती

अंग्रेज़ी

4.

दमन और दीव

दमन

हिन्दी, गुजराती,कोंकणी

5.

चंडीगढ़

चंडीगढ़

अंग्रेज़ी

6.

पुदुचेरी

पांडिचेरी

तामिल

7.

जम्मू और कश्मीर

(गर्मी)श्रीनगर-(सर्दी)जम्मू

उर्दू,हिन्दी

8.

लद्दाख

लेह

हिन्दी,और अन्य भी

9

दादरा और नगर हवेली

सिलवासा

 

वर्तमान समय में भारत में कुल 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश हैं। आपको बता दे अगस्त 2019 से पहले भारत में कुल 29 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश थे। लेकिन 5 अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटने के बाद, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया गया। इससे भारत में राज्यों की संख्या 29 से घटकर 28 हो गई। और केंद्र शासित प्रदेशो की संख्या 7 से बढ़कर 9 हो गई।